vector

नितिन गडकरी

भारत के वर्तमान सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एक अनुभवी राजनेता हैं, जिन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेता के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और धीरे-धीरे राष्ट्रीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण और प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित हुए। 

 

दूरदर्शी सोच, बड़े विचारों और नवोन्मेषी दृष्टिकोण के लिए पहचाने जाने वाले नितिन गडकरी एक कुशल प्रशासक भी हैं, जो योजनाओं को ठोस परिणामों में बदलने में विश्वास रखते हैं। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने राज्य और केंद्र, दोनों स्तरों पर विभिन्न मंत्रिमंडलों में महत्त्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं तथा सत्ता और विपक्ष—दोनों भूमिकाओं में सक्रिय रहे हैं। आधुनिक ‘भारत’ के निर्माण में योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तित्वों में उनका स्थान निर्विवाद रूप से उल्लेखनीय है। 

 

नितिन गडकरी ‘अनमास्किंग इंडिया: वेबिनार्स फॉर आत्मनिर्भर भारत’ के लेखक भी हैं। इस पुस्तक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों, कृषि और वानिकी से लेकर परिवहन, रियल एस्टेट तथा हरित ऊर्जा जैसे विविध विषयों पर उनके विचारों और चिंतन को संकलित किया गया है। 

autor-dot
img
circle
img
img

Sign Up for Our Newsletter

Join Us to Stay Updated

img